Chhattisgarh GK in Hindi : छत्तीसगढ़ से संबंधित कुछ सामान्य जानकारियां

Chhattisgarh GK in Hindi : यदि आप भी स्टेट लेवल कंपटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए उस स्टेट की कुछ सामान्य बातों को जानना बेहद आवश्यक है जो कि आज हम अपने इस लेख में बताने वाले हैं तो यदि आप भी जानकारी लेना चाहते हैं तो इस लेख को आंतक पढ़े ताकि आपको आने वाले प्रतियोगी परीक्षा के लिए समस्या ना हो।

दोस्तों आजकल हमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए महंगी महंगी बुक की आवश्यकता पड़ती है, कोचिंग जाने की आवश्यकता पड़ती है, जिसके लिए पैसा आवश्यक है तो आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से छत्तीसगढ़ से संबंधित कुछ सामान्य जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं।

1 नवंबर सन 2000 में मध्य प्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ भारत का 26 वां राज्य बना और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का दसवां राज्य है। छत्तीसगढ़ के बारे में ऐसे कुछ रोचक जानकारी है जिसके बारे में आप बहुत कम जानते होंगे, तो आइये बिना समय गवाए जानते हैं कि छत्तीसगढ़ किन-किन चीजों में विश्व में , विशेष स्थान रखता है जिसे जानने के बाद आपको भी गर्व महसूस होगा।

Chhattisgarh GK in Hindi

छत्तीसगढ़ से संबंधित कुछ सामान्य जानकारियां (Chhattisgarh GK in Hindi)

  • छत्तीसगढ़ युवा बजट पेश करने वाला देश का पहला राज्य है।
  • तीसरा सर्वाधिक वन क्षेत्रफल वाला राज्य है।
  • छत्तीसगढ़ में भारत का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन सिमली गुड़ा बस्तर में मौजूद है।
  • भिलाई नगर में स्थित स्टील प्लांट एशिया का सबसे बड़ा स्टील प्लांट है।
  • बस्तर का दशहरा विश्व में सबसे लंबे समय तक मनाया जाने वाला दशहरा पर्व है।
  • खैरागढ़ में स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय एशिया का पहला कला एवं संगीत विश्वविद्यालय है।
  • बैलाडीला दंतेवाड़ा सबसे बड़ा लौह अयस्क वाला क्षेत्र है विश्व में।
  • भारत में एकमात्र मंदिर कौशल्या माता मंदिर चंदखुरी छत्तीसगढ़ में ही स्थित है।
  • रामगढ़ की पहाड़ियों पर महाकवि कालिदास ने मेघदूत की रचना की थी जो कि छत्तीसगढ़ में है।
  • महानदी को छत्तीसगढ़ की गंगा नदी कहते हैं।
  • छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा साल के वन पाए जाते हैं।
  • रतनजोत नामक पौधे से बायोडीजल प्राप्त करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है।
  • छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है।
  • छत्तीसगढ़ का प्राचीन नाम दक्षिण कोसल है।
  • भोरमदेव को छत्तीसगढ़ के खजुराहो के नाम से जाना जाता है।
  • छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट कहा जाता है।
  • छत्तीसगढ़ का प्रयाग राजिम ।
  • राज्य का प्रतीक वाक्य विश्वसनीय छत्तीसगढ़।
  • भारत का दूसरा सबसे बड़ा ग्रामीण जनसंख्या वाला राज्य है ।
  • छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी थे।
  • हरेली छत्तीसगढ़ का पहला लोक पर्व है।
  • शिवरीनारायण में शबरी ने राम को झूठे बेर खिलाए थे।
  • पंचवटी से माता सीता का हरण हुआ था जो कि छत्तीसगढ़ में ही स्थित है।
  • छत्तीसगढ़ का पहला अखबार छत्तीसगढ़ मित्र हैं।
  • गांधी जी का प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन 20 दिसंबर 1920 को हुआ था।
  • छत्तीसगढ़ का सबसे प्राचीन मंदिर देवरानी जेठानी मंदिर है जो कि ताला गांव में है।
  • छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता।
  • राज्य के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह ।
  • प्रदेश में पांच प्रकार की मिट्टी पाई जाती है।
  • राजनांदगांव जिला संस्कारधानी के नाम से जाना जाता है।
  • राज्य की 80% जनसंख्या कृषि पर निर्भर है।
  • राज्य में सबसे ज्यादा धान की फसल होती हैं।
  • देश के कुल लोहे का पांचवा भाग छत्तीसगढ़ से ही जाता है।
  • इंद्रावती को बस्तर की जीवनदायिनी नदी कहा जाता है।

दोस्तो यह थी छत्तीसगढ़ के बारे में सामान्य जानकारी, यह जानकारी संक्षेप में दी गई है आगे की जानकारी और छत्तीसगढ़ के बारे में और जानने के लिए हमारे लिख को पढ़ते रहिए अगर आपकी कोई विचार है, प्रतिक्रिया है तो आप नीचे कमेंट के माध्यम से दे सकते है। किसी विषय में समस्या है तो हम आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे और ऐसे ही सामान्य ज्ञान पढ़ने के लिए लेख को पढ़ते रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *