MSC Kya Hai? क्या M.SC एक बेहतर करियर विकल्प है?

Msc Kya Hai -: आज के समय में पढ़ाई का महत्व काफी अधिक है, जितना पढ़ो उतना कम है, ऐसे में आज हर कोई नई नई चीजों के बारे में सीखना चाहता है या एक अच्छा कोर्स करके अपना करियर सेट करना चाहता है 

जैसा कि आप सब को पता है कि हम यहां पर आपके लिए शिक्षा और कैरियर से संबंधित जानकारी से अवगत कराते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए आज हम बताने जा रहे है , एक अच्छा कोर्स के बारे में जिसका नाम MSC (Master of Science) ।

तो इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे की Msc kya hai? इसकी फीस कितनी होती है? योग्यता क्या है? कौन कौन से विषय होते है? और क्या M.SC एक बेहतर करियर विकल्प है? 

MSC Kya Hai

MSC क्या है? (What is MSC In Hindi)

M.SC एक पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स है जिसे B.SC के बाद किया जाता है इसका पूरा नाम मास्टर ऑफ साइंस है जो विज्ञान में मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए होता है । Msc का कोर्स दो साल का होता है जिसमे 4 सेमेस्टर होता है इस कोर्स को करने के लिए बीएससी करना आवश्यक होता है, केवल विज्ञान विषय के स्टूडेंट्स ही इस कोर्स को कर सकते है।

M.Sc के लिए योग्यता (Eligibility for M.Sc)

M.sc एक पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स है, जिसके लिए ग्रेजुएट होना आवश्यक है इस कोर्स में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थी के पास बीएससी विषय में 45% से 55% तक अंक के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। 

M.Sc की फीस कितनी होती है?

M. Sc विज्ञान विषय से संबंधित है, वर्तमान समय में इसकी मांग अधिक है, स्टूडेंट्स ज्यादातर विज्ञान विषय को लेना ज्यादा पसंद करते है और इसी क्षेत्र में आगे अपना कैरियर ऑप्शन चुनते है। 

एमएससी में फीस स्ट्रक्चर की बात करे तो यह आपके ऊपर निर्भर है, यदि आप प्राइवेट यूनिवर्सिटी से msc करते है तो लगभग 1 लाख से 3 लाख तक फीस हो सकता है या इससे ज्यादा भी क्योंकि एमएससी में प्रैक्टिकल अधिक होती है और यही मुख्य होता है जिसमे ज्यादा खर्चा लगता है। 

सरकारी संस्थानों में कम फीस में एमएससी डिग्री हासिल कर सकते है, इन संस्थानों में फीस स्ट्रक्चर मात्र 25 हजार से 60 हजार तक की होती है। और आज कल सरकार साइंस के क्षेत्र को अधिक बढ़ावा दे रही है जिसके कारण सरकारी यूनिवर्सिटी में भी अच्छी पढ़ाई के साथ साधन भी उपलब्ध कर रही है।

एमएससी में कौन कौन से विषय होते है?

M.Sc में bsc में पढ़ाए गए विषयो को ही और अधिक गहराई से पढ़ाया जाता है , जिनमे से विषय निम्न है।

  • जंतु विज्ञान (Zoology)
  • गणित (mathomatics)
  • भौतिक विज्ञान (physics)
  • रसायन शास्त्र (chemistry)
  • पर्यावरण ( environmental science)
  • वनस्पति विज्ञान (botany) 
  • कंप्यूटर साइंस (computer science)
  • इलेक्ट्रॉनिक 

M.Sc में इन जैसी विषयो के बारे में आप गहन अध्ययन करते है और आगे चलकर एक रिसर्चर या एक्सपर्ट बन सकते है।

M.Sc करने के लाभ (Advantages of Msc In Hindi)

किसी भी क्षेत्र में जब हम डिग्री हासिल करते है या उसकी पढ़ाई पूरी करते है तब उसके बाद हमे उससे होने वाले अच्छे लाभ। की भी जरूरत होती है , तो आइए जानते है msc करने के फायदे के बारे में –

  • MSC करने के बाद किसी भी कॉलेज में गेस्ट टीचर्स के रूप में पढ़ा सकते है।
  • इसे करने के बाद आप अच्छे जानकार और एक्सपर्ट बन जाते है, दूसरो की तुलना में आप बेहतर होते है।
  • MSC के बाद बड़े कंपनी में मास्टर के रूप में जॉब कर सकते है।
  • स्टेट compition एग्जाम के योग्य हो जाते है।
  • प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण कर कॉलेज में प्रोफेसर बन सकते है।
  • मेडिकल फील्ड में जॉब कर सकतें है।

M.Sc के बाद जॉब 

हम किसी कोर्स को इसलिए करते है ताकि हमे उस क्षेत्र में एक बेहतर जॉब विकल्प मिले और हम अपना कैरियर बना पाए इसी प्रकार एमएससी में भी जॉब्स की कमी नहीं है, msc करने के बाद आप ये जॉब कर सकते है।

  • रिसर्च एंड डेवलपमेंट मैनेजर
  • बायोमेडिकल केमिस्ट 
  • मेडिकल लेबोरेटरी 
  • सरकारी हॉस्पिटल , 
  • रिसर्चर 

ऐसे ही बहुत से ऑप्शन आपके सामने में खुल जाते है, जिसमे आपको अच्छी सैलरी भी मिलती है।

निष्कर्ष

तो यह थी MSc kya hai? और इसे करने के फायदे के बारे में जानकारी ऐसे ही जानकारी के लिए हमारे लेख को पढ़ते रहिए। और यदि आप बीएससी से ग्रेजुशन कर चुके है तो एमएससी एक बेहतर विकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *