जानिए भारत में राष्ट्रपति का चुनाव किस प्रकार होता है? -President of India election process
दोस्तों आज के हमारे लेख में हम बात करने वाले हैं आगामी राष्ट्रपति चुनाव के बारे में जिसमें हम आपको बताएंगे कि राष्ट्रपति उम्मीदवार का चुनाव किस प्रकार होता है एवं इसके लिए क्या नियम और कानून होते हैं।
भारत देश, दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है यहां जनता द्वारा अपना नेता चुना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया किस प्रकार होती है राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया में राष्ट्रपति किन के द्वारा चुना जाता है तो आइए जानते हैं।
राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया – President of India election process
दोस्तों जैसा कि आप सभी लोगों को पता है , 24 जुलाई को हमारे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल समाप्त होने वाला है यानी उनके कार्यकाल को 5 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और अब नए राष्ट्रपति के चुनाव की तैयारी हो रही है। संविधान के अनुसार राष्ट्रपति के कार्यकाल पूर्ण होने से पहले नए राष्ट्रपति का चुनाव हो जाना चाहिए।
भारत में राष्ट्रपति का चुनाव किस प्रकार होता है?
भारत के बाकी आम चुनाव की तरह नहीं होता यह अलग होता है बाकी आम चुनाव में जनता द्वारा अपने प्रतिनिधित्व का चुनाव किया जाता है। परंतु राष्ट्रपति का चुनाव इलेक्ट्रोरल कॉलेज के जरिए होता है , इस इलेक्ट्रोरल कॉलेज में लोकसभा और राज्यसभा , विधानसभा के सदस्य मिलकर राष्ट्रपति चुनते हैं। जबकि विधान परिषद के सदस्य लोकसभा और राज्यसभा के नामांकित सदस्य इस चुनाव का हिस्सा नहीं होते हैं।
इस साल इलेक्ट्रोल कॉलेज में 4809 सदस्य चुनाव में शामिल होंगे जिसमें से 776 सांसद हैं, 543 लोकसभा के सदस्य हैं, 233 राज्यसभा सदस्य और 4033 विधानसभाओं के सदस्य शामिल होंगे
इन सभी इलेक्टरल कॉलेज के सदस्यों के वोटों की कीमत होती है। यानी हर एक सदस्य के वोट की वैल्यू होती है।
इस बार इलेक्टरल कॉलेज के संसद सदस्यों के वोटों की कीमत 700 है। इसके अलावा विधान सभा के सदस्यों की वोटों की कीमत उस राज्य की जनसंख्या के ऊपर निर्भर करती है जिस राज्य की जनसंख्या अधिक होती है उसके सदस्य के वोटों की कीमत अधिक होती है जैसे उत्तर प्रदेश में हर विधान सभा के सदस्यों की वोट की कीमत 208 है इसी प्रकार मिजोरम में कम जनसंख्या वाला राज्य है तो यहां कीबोर्ड की जो कीमत है वह 8 है वहीं तमिलनाडु में 176 सदस्यों की वोट की कीमत रखी गई है।
इस प्रकार विधानसभा के सदस्यों के कुल वोट की कीमत 5, लाख 43,231 होगा तो वहीं सांसद के कुल सदस्यों के वोटों की कीमत 5443,200 है। तो वही सभी राज्यों के विधानसभा सदस्यों के वोटों की कीमत कुल मिलाकर 10,86,431 है।
राष्ट्रपति के चुनाव कब है?
जैसा की आप सभी लोगों को पता है कि 24 जुलाई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल खत्म हो जाएगा और इससे पहले भारत में राष्ट्रपति का चुनाव किया जाएगा यानी 18 जुलाई को मतदान और 21 जुलाई को इसके नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। इस बार राष्ट्रपति का चुनाव सोलवा चुनाव है।
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार
इस बार राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए गठबंधन की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार द्रोपति मुर्मू को चुना गया है जो कि झारखंड की राज्यपाल रह चुकी है , और मूलरूप से ओडिसा की रहने वाली है। तो वही विपक्षी दलों ने यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है।
निष्कर्ष
तो दोस्तों यह थी भारत में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के बारे में पूरी जानकारी आशा है कि आप को इस सरल लेख के माध्यम से भारत में राष्ट्रपति के चुनाव प्रक्रिया के बारे में समझ गए होंगे ऐसे ही अच्छे-अच्छे जानकारी के लिए हमारे लेख को पढ़ते रहिए।