जानिए भारत देश के राष्ट्रपति (President of India Gk) के बारे में 

नमस्कार दोस्तो आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे राष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है? राष्ट्रपति का वेतन कितना होता है? राष्ट्रपति के पास कौन कौन से शक्तियां होती है? और क्या क्या सुविधा प्राप्त रहती है, साथ ही कार्यकाल कितने वर्षों का होता है? 

हम सब हमारे राष्ट्रपति का नाम तो जानते है परंतु हमे ये मालूम नही होता है की उनके पास कौन कौन सी शक्तियां होती है कार्यकाल कब तक का होता है तो आप भी अपने सामान्य ज्ञान को मजबूत करना चाहते है , तो लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

दोस्तो जैसा कि आप सभी को पता है की भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था, जिसे प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी के रूप में मनाया जाता है, 

भारत का संविधान विश्व का सबसे लंबा और लिखित संविधान माना गया है। अनेकता में एकता ही भारत की पहचान है इसलिए इसे दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश माना गया है। ऐसे में आपको ये जानना आवश्यक है की देश का मुखिया कौन होता है? 

तो आइए जानते है देश के प्रथम नागरिक यानी राष्ट्रपति के पद के बारे में।

President of India Gk

कौन होता है देश का प्रथम नागरिक ?

भारत देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और अपनी विविधता के लिए जानी जाती है हमारे देश का प्रथम नागरिक राष्ट्रपति होता है इसके साथ देश की सरकार का संवैधानिक प्रमुख भी होता है। भारत के गणराज्य के संघ कार्यपालक के अध्यक्ष भी होते है

अनुच्छेद 53 के अनुसार कार्यपालक की शक्तियां राष्ट्रपति के पास होती है। राष्ट्रपति का चुनाव दोनो सदन लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यो द्वारा 5 वर्ष के लिए चुना जाता है। वर्तमान में 2022 में भारत के राष्ट्रपति माननीय रामनाथ कोविंद है, जो की मूलरूप से बिहार से आते है। 

राष्ट्रपति के पद के लिए योग्यताएं

बात करे देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति के पद के योग्यता के बारे में तो ,निम्न योग्यताएं होनी चाहिए –

  • भारत का नागरिक होना चाहिए, और 35 वर्ष पूरे कर चुका हो ।
  • किसी न्यायालय द्वारा सजा न मिली हो , और वह सरकार के किसी लाभ के पद पर आसीन न हो।
  • किसी सरकारी पद पर नही होना चाहिए।
  • पागल या दिवालिया ना हो।

राष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है?

चुनाव प्रक्रिया की बात करे तो इसका चुनाव अन्य चुनाव से अलग होता है , बाकी चुनाव में हम देखते है कि जनता अपना प्रतिनिधित्व चुनती है परंतु राष्ट्रपति के चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यो द्वारा चुना जाता है , राष्ट्रपति का चुनाव अनुच्छेद 55 के तहत अनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के एकल संक्रमनीय प्रणाली द्वारा किया जाता है।

राष्ट्रपति का वेतन कितना होता है ?

भारत में राष्ट्रपति का वेतन वर्तमान समय में 5 लाख प्रति माह दी जाती है इसके साथ ही निवास स्थान, वाहन और अन्य सुविधाएं मिलती है भारत का राष्ट्रपति भवन राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास स्थान है इसके अलावा राष्ट्रपति को किसी प्रकार का टैक्स चुकाना नही पड़ता है।

राष्ट्रपति को प्राप्त शक्तियां

राष्ट्रपति को दी जाने वाली शक्तिओ में कार्यपालिका शक्ति,अपातकालीन शक्ति , न्यायिक शक्ति , कूटनीतिक शक्ति, सैनिक शक्ति, विधायिका, जैसे शक्तियां शामिल है जिसे राष्ट्रपति कर सकता है। इसके अलावा भारत के राष्ट्रपति को देश के मुख्य न्यायाधीश द्वारा शपथ दिलाई जाती है, राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्षो का होता है।

निष्कर्ष

तो यह थी राष्ट्रपति (President of India Gk) के बारे में जानकारी, जिसे देश के हर नागरिक को जानना चाहिए , आशा है की आपको हमारी यह लेख पसंद आई हो इसी प्रकार एजुकेशन से संबंधित और सामान्य ज्ञान संबंधित जानकारी के लिए लेख को पढ़ते रहिए यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो जरूर बताएं हमे । धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *