जानिए कोशिका क्या है? – What Is Cell, Types of Cell, Shape And Size के बारे में

दोस्तों यदि आप भी 11वीं, 12वीं कक्षा में विज्ञान विषय बायलॉजी लेकर पढ़ाई कर रहे हैं तो यह आपके लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी है क्योंकि बायोलॉजी के स्टूडेंट्स को कोशिका और जीवो के बारे में पढ़ाया जाता है तो आज हम आपको एक सरल तरीके से कोशिका क्या होती है? (What is Cell In Hindi) कोशिका कितने प्रकार का होता है? इसके सिद्धांत क्या है? इसके आकार और आकृति क्या होती है? आदि के बारे में बताने जा रहे हैं तो पूरी जानकारी के लिए लेख को अवश्य पढ़ें.

कोशिका क्या है? (What is Cell In Hindi)

वास्तव में कोशिका जीवो की एक संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई है जीवधारियों एवं कोशिका के अंतर संबंधों को बताने के लिए लैमार्क ने 1809 में लिखा था “nobody can have life if it’s constituent parts are not formed of cells ” एक कोशिकीय जीव वह में समस्त जैविक क्रियाएं एक ही कोशिका के अंदर संपन्न होती है जबकि बहुकोशिकीय जीवो में उच्च श्रेणी का कोशिकीय श्रम विभाजन पाया जाता है। 

परिभाषा -:  कोशिका पारगम्य झिल्ली से घिरी हुई जैविक क्रियाओं की ऐसी इकाई है जो जीवित तंन्नो  से मुक्त माध्यम में स्वयं प्रजनन कर सकती है।

आधुनिक कोशिका सिद्धांत की प्रमुख बातें निम्नानुसार दी गई है – 

  • जीवन केवल कोशिकाओं में होता है।
  • कोशिका अपने अंदर होने वाले जैविक क्रियाओं पर नियंत्रण रखती है।
  • जीवन का प्रभाव पीढ़ी दर पीढ़ी विशेष प्रकार की कोशिकाओं द्वारा होता है जिसे युग्मक कहते हैं।
  • कोशिका के बिना कोशिकाओं का कोई अस्तित्व नहीं होता।
  • एक कोशिका अपने चारों ओर पाई जाने वाली कोशिका में स्वतंत्र होती है।
  • जीवधारी कोशिकाओं अथवा उनके उत्पाद के बने होते हैं।
  • कोशिका जीव द्रव्य का पुंज होता है जो बाहर से कोशिका झिल्ली द्वारा गिरा रहता है।
  • जीवित रहने के लिए कोशिकाएं होमियोस्टैसिस का निर्वहन करती है।
  • जीव द्रव्य सामान्य रूप से एक केंद्रीय होता है।
  • कोशिका की संरचना एवं कार्य का नियंत्रण डीएनए द्वारा होता है।

कोशिका का अवकलन

हम ऊपर जान चुके हैं कि कोशिका क्या होती है और इसके सिद्धांत की प्रमुख बातें क्या है तो आइए जानते हैं कोशिका काअवकलन।

कोशिका का अध्ययन कभी न समाप्त होने वाली गतिविधि है जो कि निरंतर चलती रहती है। रॉबर्ट हुक द्वारा 1665 ईस्वी में कोशिका की खोज से लेकर आज वर्तमान समय तक  प्रयास जारी है। प्रारंभ में प्याज के छिलके एवं मनुष्य की गाल की कोशिकाओं का अध्ययन सूक्ष्मदर्शी में किया होगा प्याज की कोशिका एक प्रारूपिक पादप कोशिका । इसके चारों ओर एक कोशिका भित्ति पाई जाती है। जिसके ठीक नीचे कोशिका झिल्ली उपस्थित होती है। दूसरी ओर मनुष्य के गालो की कोशिका के चारों ओर कोशिका झिल्ली पाई जाती है। ,इसके बाहर कोशिका भित्ति का पूर्ण रूप से अभाव होता है एवं जंतु कोशिका झिल्ली युक्त माध्यम संरचना पाई जाती है जिसे हम केन्द्रक कहते हैं। केंद्रक एक गोलाकार संरचना होती है । जिसके अंदर गुणसूत्र अथवा क्रोमोसोम पाए जाते हैं। गुणसूत्रों पर आनुवांशिक सूचनाओं को धारण करने वाले जींस  कहलाता है ।

कोशिका के प्रकार (Types of Cell In Hindi)

कोशिका जो है दो प्रकार का होता है प्रोकरयोटिक कोशिका और यूकैरियोटिक  कोशिका।

1) प्रोकैरियोटिक कोशिका – प्रोकैरियोटिक कोशिका इन कोशिकाओं को कहते हैं जिनमें केंद्रक नहीं पाया जाता है।

 2) यूकैरियोटिक कोशिका – यूकैरियोटिक कोशिकाएं उन कोशिकाओं को कहते हैं जिनमें झिल्ली युक्त केंद्रक पाया जाता है।

कोशिका की आकृति तथा आकार

कोशिकाएं आकार एवं कार्य की दृष्टि से काफी अलग अलग होती है इसके अलावा इनकी आकृति उन पर पड़ने वाले दबाव ,पृष्ठ, तनाव, उसकी स्थिति तथा उसके अंदर होने वाली क्रियाओं के द्वारा नियंत्रित होती हैं आकार में यह ,आयताकार ,बेलनाकर अंडाकार ,गोलाकार ,लंबा,  बहुभुजाकार,  घनाकार ,चपटी ,या ,अनियमित आकार की हो सकती है । यानि कह सकते हैं कि इसका कोई आकार नहीं होता यह कई आकार की हो सकती है।

निष्कर्ष

तो दोस्तो यह थी कोशिका (What is Cell In Hindi) के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां ऐसे ही शिक्षा से संबंधित जानकारी और हमेशा अपडेट रहने के लिए लेख को अवश्य पढ़ें और हमें कमेंट करके अवश्य बताएं कि आपको यह लेख कैसा लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *